Dark Mode
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा सेवा कार्यों के संदर्भ लिए महत्वपूर्ण निर्णय

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा सेवा कार्यों के संदर्भ लिए महत्वपूर्ण निर्णय

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा सेवा कार्यों के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महावीर सेवा सदन में आयोजित मीटिंग में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा अनूठी ई चौपाल कार्यक्रम में प्रतिदिन रात्रि को 8 से 9:00 बजे जुड़कर महावीर इंटरनेशनल की सेवा गतिविधियों में सम्मिलित होने का अनुरोध करते हुए नए सदस्यों एवं नए केंद्र खोलने के संदर्भ में आहावान किया। संरक्षक पारस मल भंडारी ने स्थाई सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत एवं दानदाताओं के सहयोग से सेवा कार्यों को करने की जानकारी के साथ कई प्रस्ताव रखें । सरंक्षक डॉ जी सी वडेरा ने महावीर इंटरनेशनल भवन में नियमित रूप से सेवा गतिविधियां के संचालन की का सुझाव दिया । केंद्र चेयरमेन धर्मेश चोपड़ा ने सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए सभी के सहयोग से सदस्यता वृद्धि एवं नए केंद्र खोले के संदर्भ में विचार रखें। जोन सचिव जवेरी मेहता ने सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए । सचिव दलपत जैन ने मीटिंग का संचालन करते हुए वर्तमान में हुए कार्यों की जानकारी दी तथा बताया कि बैठक में उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, अशोक चोपड़ा, रीजनल सचिव महेंद्र चोपड़ा, जवाहर लाल हुंडिया,युसुफ भाई भांतगर, सुरेश गोठी, महावीर बोकाडिया, हीरालाल प्रजापत , अशोक भंसाली, पारस माली,चतुर्भुज रंग वाला, भंवरलाल भंडारी सहित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!