Dark Mode
राज्य स्तरीय एक्सपोजर भ्रमण में दी महत्वपूर्ण जानकारियां

राज्य स्तरीय एक्सपोजर भ्रमण में दी महत्वपूर्ण जानकारियां

कोटा। अटल भूजल योजना के अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं एक्सपोजर विजिट सूक्ष्म सिंचाई पद्धति एवं पोलीहाउस गतिविधियों से भूजल प्रबन्धन का आयोजन सिआम ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरभ सहायक निदेशक राज्य कृषि प्रंबधन डॉ. शंकर लाल जांगिड़, वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक, भूजल विभाग सुबोध कुमार मेहता एवं नोडल अधिकारी भूजल विभाग, सवाई माधोपुर सुरेश कुमार द्वारा किया गया। सहायक निदेशक राज्य कृषि प्रबंधन ने संस्थान के संबंध मंे जानकारी व संचालित गतिविधियों के बारे में बताया।
उपनिदेशक, उपनिदेशक उद्यान विभाग बूंदी डी.एल. मौर्य द्वारा उपनिदेशक उद्यान अनुसंधान केंद्र ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल, बूंदी का भ्रमण व जानकारी दी गई। विभिन्न सब्जियों के उन्नत कृषि किस्मों के बारे में बताया। साथ ही, सब्जियों के प्रमुख कीट रोग एवं नियंत्रण के बारे में चर्चा की। संस्थान में डिमान्सट्रेशन लगाने के लिए लगाये गए। विभिन्न पॉलीहाउस ग्रीन शेड नेड, हाइड्रोपॉनिक्स तकनीक आदि से सभी प्रतिभागियों को समझाया। कार्यक्रम का पंजीकरण आई.ई.सी एक्सपर्ट जिला कार्यक्रम प्रंबधन इकाई सुनीता चौहान व कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप मीणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी कार्यालय सहायक निदेशक कृषि विभाग सांगोद डॉ. नरेश शर्मा, डायेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर कृषि विश्वविद्यालय डॉ. एम.सी. जैन, राज्य कृषि प्रबंधन अधिकारी एवं आई.ई.सी. विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!