पाली में महंगाई राहत कैंप का आयोजन
छाण. छाण कस्बे के निकट स्थित पाली ग्राम पंचायत में शुक्रवार को शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित स्थाई महंगाई राहत शिविर में कई लोगों को लोगो को योजनाओ का लाभ मिला। नायब तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने ने बताया कि पाली ग्राम पंचायत में आयोजित स्थाई महंगाई राहत शिविर अभियान में बद्री लाल गुर्जर ग्राम सोनकच्छ, ग्राम पंचायत पाली को मिला 8 योजनाओं का लाभ मिला मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ,मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री 100 यूनिट बिजली योजना, मुख्यमंत्री 2000 यूनिट कृषि बिजली फ्री योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिलने से चेहरा खिला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का व्यक्त किया आभार।