24 अप्रैल से लगेंगे मंहगाई राहत शिविर
आमजन को उनके अधिकारों व योजनाओ की जानकारी देकर बनाया जाएगा सशक्त
धौलपुर । आमजन को उनके अधिकारों, जनहितैषी योजनाओं और उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनने हेतु 24 अप्रैल से मंहगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंहगाई राहत शिविरों में किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के शिविरों में भी जनाधार के जरिए पंजीकरण करा सकता है।
शिविरों में दस जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ देकर आमजन को मिलेगा संबल प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविरों मेंमुख्यमंत्री गैस सिलेंडर गारंटी कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना जिसमें कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क,मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना , महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 25 अतिरिक्त दिवस तथा
कथौड़ी, सहरिया व विशेष योग्यजन को 100 दिवस अतिरिक्त कार्य
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना जिसमें125 दिवस कार्य,
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जिसकी बीमा राशि अब बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में अब 10 लाख रुपए बीमा का होगा इन सभी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण तथा लाभ देने का कार्य किया जाएगा।
शिविरों के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी
वेबसाइट mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in व टोल फ्री नंबर 181 पर 21 अप्रेल से प्राप्त कर सकते है।
शिविरों में 30 जून तक कभी भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।शिविरों का समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।