लीकी पंचायत में महंगाई राहत का हुआ शुभारंभ
आमेट. तहसील की लिकी पंचायत में प्रशासन गांवों के संग व महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ एसडीएम रक्षा पारीक, तहसीलदार देवा लाल, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, आमेट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, आमेट नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष रतन लाल तेली, युवा नेता व समाजसेवी योगेंद्र सिंह परमार के सानिध्य में हुआ । कैंपों में ग्रामीण महिलाएं अधिक संख्या में अपनी बारी का इंतजार करते देखी गई और लाभकारी योजनाओं में अपना पंजीयन होने पर गहलोत सरकार से अत्यधिक संतुष्ट दिखाई दी । ग्रामीणों को राहत बचत का संदेश देने के लिए कई कांग्रेसी कार्यकर्ता कैंप में अपना बहुमूल्य समय देने पहुंचे और भीषण गर्मी में लोगों को जल व चाय पानी की व्यवस्था करते रहे । कैंप में सुचारू व्यवस्था देखने के लिए जिलोला सरपंच रामलाल, मंडल अध्यक्ष भीम राज बेरवा, वरिष्ठ नेता गोपाल जोशी, ललित पालीवाल, जगदीश हाड़ा, महेंद्र सिंह, ताहिर अली, रितेश शर्मा, हरि सिंह, हिम्मत खटीक, रत्नेश आमेटा, प्रेम सिंह रावत, बबरी सिंह रावत, भैरू जाट व अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।