विद्यार्थियों को दी डायल फ्यूचर कार्यक्रम की जानकारी
रतनगढ़ । तहसील के ग्राम ठठावता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज गुरुवार को डायल फ्यूचर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एडीपीसी समसा चूरु सांवरमल गहनोलिया ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि अनुसार विषय चयन करने एवं अलग अलग संकायों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य चन्द्रमुखी ने आभार व्यक्त किया। सरिता चबरवाल, मनसुख राय वर्मा, भागीरथ बगड़िया , जितेंद्र कुमार , बाबूलाल मीणा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रेखा राम प्रजापत ने किया।