वाहनों के चालान कर सुरक्षित यातायात की जानकारी दी गई
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की
पीपाड़ शहर . पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर आए दिन वाहनों की सघन जांच पड़ताल कर रही है जिसमें वांछित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर चालान करते हुए सुरक्षित यातायात की जानकारी दे रही है।शहर में जवासिया रेलवे क्रासिंग के पास हेड कांस्टेबल पुखराज व कास्टेबल दिनेश सहित अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा वाहनों की जाच कर नियमानुसार चालान भी काटे गए वही थानाधिकारी घेवरसिह गुसाईवाल के निर्देशानुसार वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है। इसी तरह बोरुंदा थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह यादव के दिशा निर्देश अनुसार सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने को लेकर बोरुंदा से बिटन की ओर जाने वाली सड़क व पुन्दलू चौराहे पर ड्यूटी ऑफिसर सरोज मीणा, कांस्टेबल गौतम खदाव, महिपाल डांगा व गजेसिंह की पुलिस टीम ने करीब 80 वाहनों की जांच पड़ताल की जिसमें वांछित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए तथा शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में एमवी एक्ट 185 के तहत दो व्यक्तियों पर कार्रवाई की करते हुए दो वाहन भी जप्त किए। इस दौरान ड्यूटी ऑफिसर सरोज मीणा ने वाहन को निर्धारित गति में संचालन करने, शराब पीकर वाहन संचालन नहीं करने, वाहन संचालन के दौरान मोबाइल पर बातचीत नहीं करने व छोटे वाहन सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा टू व्हीलर चालक हेलमेट लगाने की सीख देते हुए वाहन दस्तावेज को लेकर वाहन आरसी, वाहन बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, वाहन फिटनेस व वाहन चालक प्रमाण पत्र सहित संपूर्ण दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी।