Dark Mode
अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

अरांई। अरांई उपखण्ड क्षेत्र के अतिसंवेदनशीन बूथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलपुरिया का पुलिस उपाधीक्षक जनरैल सिंह एवं थाना प्रभारी भंवर सिंह ने निरीक्षण कर गांव में चोपाल लगाई। अरांई पंचायत समिति के अतिसंवेदनशील बूथ धोलुपरिया में शान्ति पूर्ण मतदान के लिए डिप्टी जनरैल सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता करी। उन्होने बताया कि बूथ पर अशान्ति फेलाने वालों को पूर्व ही पाबन्द कर दिया गया। ग्रामीणों को अशान्ति की आशंका होतो तुरन्त प्रशासन को जानकारी देवें ताकि समय पर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सके। उन्होने मतदाताओं को निडर हो कर मतदान करने का आह्वान किया। चोपाल में सरपंच देवकरण डुक्या, उपसरपंच रणजीत सिंह सहित ग्रामीण मोजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!