Dark Mode
जिला कारागृह तथा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

जिला कारागृह तथा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पेयजल की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की। उन्होंने कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई एवं बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मौके पर उपस्थित जसवन्त सिंह जेलर जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कुल 92 बंदी होना जाहिर किया गया, कारागृह में कोई भी महिला बंदी नही पाई गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राधेश्याम जोगी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैरालीगल वॉलेन्टिर धनराज मीना तथा कारागृह स्टाफ उपस्थित रहे।
राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह किया निरीक्षण:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में स्टाफ की स्थिति, किशोर गृह की भौतिक संरचना, बंदियों की संख्या, स्वास्थ्य जांच, बालकों के साथ दुर्घटना के निवारण के लिये उपयुक्त व्यवस्था, संस्था में पर्याप्त रोशन की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवासित बालकों की काउंसलिंग हेतु परामर्शदाता, आवासित बालकों का पूरे दिन का शेड्यूल, भोजन व्यवस्था, निःशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। दौराने निरीक्षण कुल 08 किशोर बंदी पाये गये।
इस अवसर पर प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अरविन्द कुमार, अधीक्षक विमलेश कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!