Dark Mode
सघन मिशन इंद्रधनुष जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सघन मिशन इंद्रधनुष जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 जिले में होगा आयोजित


सवाई माधोपुर । जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 अगस्त माह से संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत जिले में टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत सोमवार को अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना की अध्यक्षता में हुआ।
प्रशिक्षण जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रुकमकेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधींद्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, डॉ. दीपक शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जानकारी दी गयी कि अभियान में टीकाकरण करने के लिए किस प्रकार बच्चों व गर्भवती महिलाओं का हैड काउंट सर्वे करवाकर उन्हें चिन्हित किया जाएगा। अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के कवरेज की एंट्री यूविन सॉफ्टवेयर में की जाएगी। अब सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही प्रदेश के लाभार्थी गर्भवती महिला व बच्चों को टीके देश में कहीं भी लगाए जा सकेंगे और उनकी एंट्री यूविन सॉफ्टवेयर में हो सकेगी।
यूविन पोर्टल को कोविन पोर्टल की तर्ज पर बनाया गया है, पोर्टल के जरिए अब जच्चा बच्चा को लगने वाले टीकों के टीकाकरण कार्ड को अब संभालकर रखने की आवश्कता नहीं रहेगी। अब टीकाकरण कहां, कब लगा और अगला टीका कब लगना है जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का रिकॉर्ड न केवल चिकित्सा विभाग के पास उपलब्ध रहेगी बल्कि लाभार्थी के स्वयं के मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अलर्ट मैसेज भी आऐंगे। लाभार्थी को लगाए गए टीकों का प्रमाण पत्र कम्प्यूटर के जरिए ऑनलाइन निकाला जा सकेगा। प्रशिक्षण में सभी को पोर्टल संचालन, एंट्री, टीकाकरण को किस प्रकार पोर्टल पर डाला जाए आदि सभी प्रकार की जानकारी विस्तृत रूप से दी गयी।
कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ. राजेश जैन, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, जिला समन्वयक यूएनएफपीए आदित्य तोमर, जिला स्तरीय समस्त सांख्यिकी अधिकारी, जिला आर.आई. समन्वयक, जिला कार्यक्रम समन्वयक यूनिसेफ, समस्त बीसीएमओ, बीपीएम, बीएचएस, बीएनओ, खंड स्तरीय सांख्यिकी कार्मिक, पब्लिक हैल्थ मैनेजर व एसीडीईओ ने भाग लिया।
अभियान तीन चरणों में होगा आयोजित:- मिशन इंद्रघनुष अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक और तृतीय चरण 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
पांच साल मे सात बार लगते हैं टीके:- बच्चों को नियमित टीकाकरण के जरिए पांच साल में बीसीजी, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया, पोलियो जैसे टीके सात बार लगाए जाते हैं। बच्चे के जन्म के समय, डेढ माह पर, ढाई माह पर, साढे तीन माह पर, 9 माह पर, डेढ साल पर व 5 साल पर टीके लगाए जाते हैं। इन टीकों से वंचित बच्चों को टीकाकृत करने के लिए अभियान का आयोजन कया जा रहा है।
कार्यशाला में दिलवाई तम्बाकू नही खाने की शपथ:- जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए जिले में संचालित टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन के तहत 60 दिवसीय जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिलाल स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों व कार्मिको को तम्बाकू सेवन ना करने की शपथ दिलाई गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!