Dark Mode
महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के साक्षात्कार सम्पन्न

महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के साक्षात्कार सम्पन्न

ओसिया। राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपखण्ड ओसियां के महात्मा गांधी सेवा प्रेरक हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार उपखण्ड स्तरीय कमेटी द्वारा सम्पन्न किए गए। उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में गठित उपखण्ड स्तरीय कमेटी में विकास अधिकारी रजनीश टाक व अजाराम के सचिव, शांति एवं अहिंसा विभाग के उपखण्ड संयोजक भगवानदास राठी, सहसंयोजक सांवर परिहार बालरवा, जिला कलेक्टर द्वारा नामित सदस्य पुनीत जांगु एवं मनीष बिश्नोई द्वारा पिछले सप्ताह से लगातार साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। उपखण्ड संयोजक भगवानदास राठी ने बताया की राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा महात्मा गांधी के सन्देश को घर घर पहुंचाने एवं महात्मा गांधी संविधान केंद्र के संचालन हेतु प्रेरको की नियुक्ति की जा रही हैं। सहसंयोजक सांवर परिहार बालरवा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतया पारदर्शी रखा गया हैं, अनुभव प्रमाण पत्र को बोनस अंक देते हुए साक्षात्कार के अंक अभ्यर्थी के सामने ही दिए जा रहे हैं, पारदर्शी तारीखे से प्रक्रिया पूर्ण कर वरीयता अनुसार दस्तावेज जिला कलेक्टर को प्रेषित कर दिए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!