सभी विभागों के कार्मिकों की जांच 3 जून से,
100 दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन को सफल बनाता एनसीडी क्लिनिक,
सूरतगढ़ . चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 मई से 20 अगस्त 2023 तक 100 दिवसीय फिट हैल्थ कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर में स्थापित एनसीडी क्लिनिक में गत दो दिन से समस्त चिकित्सालय स्टाफ और आगनबांडी कार्यकर्ताओं, आशाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। यह जानकारी देते हुए एनसीडी प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग में बीपी, शुगर जांच व ऑरल कैंसर, सरवाइकल कैंसर और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग हो रही है तथा साथ में आभा आईडी बनाई जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि 100 दिवसीय फिट हैल्थ कैंपेन का आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की जांच की जा रही है, जो दो जून को पूर्ण होगी। दूसरा चरण 3 जून से शुरू होगा जो 17 जून तक चलेगा जिसमें सूरतगढ़ शहर के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग जाएगी। इसके लिए स्क्रीनिंग टीम का गठन कर लिया गया है और अन्तिम चरण 18 जून से 20 अगस्त तक चलेगा। इस मौके पर एनसीडी प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह, नर्स जीबी बाबू, एनसीडी परामर्शदाता दीपक शर्मा, एनसीडी डीईओ सूरज प्रताप सेतिया आदि मौजूद रहे।