इरफान चौधरी कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन के समक्ष टिकट की दावेदारी पेश की
मकराना. विधानसभा से कांग्रेस के दावेदारी कर रहे इरफान अली चौधरी अपने सैकडो समर्थकों के साथ नागौर पहुंचे। इस दौरान इरफान चौधरी कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन के समक्ष टिकट की दावेदारी प्रस्तुत करते हुए मकराना क्षेत्र में पार्टी की स्थिति से अवगत करवाया साथ ही जनता एवं कार्यकर्ताओं की ओर से टूट रहे विरोध के सवर के बारे में प्रभारी को जानकारी दी।
मकराना कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन के समक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा मकराना के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत का विरोध किया गया। निजामुद्दीन विधानसभा चुनाव के तहत टिकट दावेदारों से नागौर के सर्किट हाउस में फीडबैक ले रहे थे। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष भी बैठे हुए थे। इसके साथ ही टिकट दावेदारों व उनके समर्थकों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बाहर निकालने के लिऐ कहते हुए खुलकर विरोध किया। साथी मकराना से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं कांग्रेस के नेताओं ने भी गैसावत की जमकर खिलाफत की। नागौर जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं व टिकट दावेदारों की ओर से गैसावत के खिलाफ उठते स्वर को देखते हुए काजी निजामुद्दीन ने गैसावत को रूम से बाहर निकाला। इसके साथ ही काजी निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि जब तक नागौर जिले की विधानसभा क्षेत्रों से टिकट के दावेदारों व कार्यकर्ताओं को बिना सुने नहीं जाएंगे। हर एक की भावनाओं से पार्टी उच्च पदाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
इसी दौरान चौधरी के साथ सरपंच संघ मकराना अध्यक्ष मुकेश दारा, राधा किशन बाना बाजोली, प्रेमाराम सरपंच, हनुमान बबल सरपंच प्रतिनिधि नांदोली, रूपाराम मेघवाल, धर्माराम, पप्पू राम, प्रकाश नायक मोरेड, दिनेश कुमार, बबलू, नगर परिषद मकराना के पार्षद मोहम्मद असलम सिसोदिया,पार्षद सिराज सिद्दीकी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हारून रशीद चौधरी, नगर परिषद के पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम यासिर चौधरी, लिखामा राम मेघवाल, चेनाराम मेघवाल, धर्माराम तेतरवाल, विजेंद्र तेतरवाल, पप्पू राम, दिनेश कुमार नायक, गिरधारी लाल नायक, वीरमा राम नायक, राम नायक, बबलूराम नायक, रूपाराम मेघवाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, नाथू लाल सैन, जाखली, भवानी सिंह राठौड़ जाखली, जवाना राम मेघवाल, चैन राम मेघवाल, लिखमा राम मेघवाल, बिरमा राम करीर, विजय कुमार आदि मौजूद थे।