Dark Mode
फिल्मी स्टाईल से चोरी की छह लाख रुपए की इशबगोल  ,  दो गिरफतार 

फिल्मी स्टाईल से चोरी की छह लाख रुपए की इशबगोल  ,  दो गिरफतार 

 
रतनगढ़ । गत रात्रि के अंधेरे में एक गोदाम से फिल्मी स्टाईल से इशबगोल के 20 क्विंटल के कट्टों की चोरी होने के दर्ज मुकदमे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में लिप्त दो चोरों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर माणकलाल डूडी ने बताया कि छह अप्रैल को तहसील के गांव पाबूसर निवासी लालचंद जाट ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि गांव में स्थित उसके गोदाम से अज्ञात ने 20 क्विंटल इशबगोल की चोरी कर ली, जिसका बाजार मूल्य करीब छह लाख रुपए था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें पांच दिनों बाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पाबूसर के ही शीशपाल मेघवाल व सुलतानाराम जाट को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। शीशपाल घटना का मुख्य आरोपी है, जिसने योजना बनाकर गाड़ी से 20 क्विंटल इशबगोल की चोरी की है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है तथा माल बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!