जैन कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त
सोजत। भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं मेरी सरकार द्वारा राजस्थान के गौरव, युवाओ के आदर्श, शिक्षाविद मेहंदी नगरी सोजत के वरिष्ठ CA गजेंद्र कुमार जैन को नए भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है इसका मुख्य उदेश्य विश्वविद्यालय एव कॉलेज स्तर पर युवाओ को कैरियर काउंसलिंग करना एवं युवाओं का राष्ट्र निर्माण में योगदान बढ़ाना है। जैन को कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त करने पर समाजसेवियों शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवीयों ने बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया।