जैन श्वेतांबर पल्लीवाल महासंघ की बैठक का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़। निकटवर्ती ग्राम बिचगावा में शनिवार को जैन श्वेतांबर पल्लीवाल महासंघ शाखा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मंदिर जी के प्रांगण में किया गया ।इसमें महासंघ के केंद्रीय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन अलवर राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कुमार जैन अलवर ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अजीत कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ की सदस्यता अभियान को गति देने महासंघ की विधवा सहायता छात्रवृत्ति योजना व अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया ।तथा मंदिर जी के जिन बिम व देव बिम का कार्य शाखा की देखरेख में करवाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बारह सदस्यों ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि बैठक में इस अवसर पर शाखा बिचगांवा के पदाधिकारी विमल जैन प्रदीप जैन ललित जैन पवन जैन राकेश जैन सतीश चंद्र जैन चंद्र प्रकाश जैन शीतल प्रसाद जैन उपस्थित रहे।