जमवारामगढ़: पूर्व सरपंच मोहनलाल मीणा के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण।
जमवारामगढ़। नायला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच मोहन लाल मीणा के जन्मदिन के अवसर पर नायला स्थित नरसिंह जी मंदिर, निर्झरा महादेव खेल मैदान, आदिवासी मीणा समाज धर्मशाला निर्झरा महादेव,क्यार की ढाणी, ध्यावना की ढाणी व राहोरी में किया वृक्षारोपण। इस अवसर पर नायला विकास समिति के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया। गायों को चारा एवं जमवारामगढ़ बांध पर बंदरों को केले खिलाए गए। इस दौरान जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम से, एक पेड़ अपने लिए एक पेड़ अपनों के लिए लगाने का आव्हान किया गया। विधायक महेंद्र पाल मीणा ने पूर्व सरपंच नायला मोहनलाल मीणा का साफा पहनाकर जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर किशन लाल, कैलाश चंद, गोपाललाल, रामबक्श, कृष्ण कुमार, कैलाश चंद शर्मा, कमल किशोर खाती, आशीष कुमार, अभिषेक, सीताराम व अन्य उपस्थित रहे ।