Dark Mode
ज्वेलर्स व्यवसायी को दी गई रोहित गोदारा के नाम से धमकी

ज्वेलर्स व्यवसायी को दी गई रोहित गोदारा के नाम से धमकी

 
रतनगढ।  क्षेत्र में रोहित गोदारा के नाम से फिर मिली व्यापारी को धमकी, रोहित गोदारा की धमकी का मामला सामने आते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए, इससे पहले भी रोहित गोदारा ने स्थानीय विधायक सहित कई लोगों को इंटरनेट के जरिए धमकी दी थी। आज शुक्रवार को फिर स्थानीय ज्वेलरी व्यवसायी को रोहित गोदारा ने व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगते हुए अंजाम देखने की धमकी दी गई है। धमकी की सूचना 65 वर्षीय ज्वेलरी व्यापारी ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह एवं थाना अधिकारी सुभाष बिजारणिया ने मौका मुआयना कर मोबाइल के स्क्रीनशॉट लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय गढ़ के पास स्थित 65वर्षीय एक ज्वेलरी व्यवसायी ने  मोबाइल पर दो दिन पूर्व व्हाट्सएप कॉल के जरिए रोहित गोदारा नामक युवक की धमकी आई जिसमें उसने मदद करने के लिए कहा रोहित मदद की मांग करते हुए अंजाम को कितने की भी धमकी दी है मदद के लिए उसने कहा कि करोड़ो में मदद करनी होगी वरना आपको और आप पूरे परिवार को अंजाम भुगतना होगा, जिस पर व्यापारी ने व्हाट्सएप आए कॉल डिटेल वी व्हाट्सएप की पर आई वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध करवा कर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मोबाईल नम्बर 351965654876 से व्हाटसएप कॉल आई जो मेने स्वंय ने अटेण्ड की थी तब कॉल करने वाले व्यक्ति ने मेरे से पहले तो सामान्य बातचीत की व कौन बोल रहे हो तो कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित गौदारा बताया, जिस पर मेने तुरंत कॉल काट दिया। फिर दुबारा कांल आया तब मेने फोन अटेण्ड नही किया फिर मेरे व्हाटएसप पर रोहित गौदारा नाम लिख कर मैसेज भेजा, उसके करीब 05-07 मिनट बाद उसी नम्बर से एक वाँईस रिकॉर्डिंग भेजी उसमें मेरे दोनो लडको व परिवार को व रिस्तेदारों को लेकर धमकी दी, उसके बाद  02 जनवरी 2024 को शाम को करीब 08.00 बजे दुबारा उसी नम्बर से मेरे फोन पर व्हाटएसएप कॉल आया तथा मेरे से फिरौती की मांग की व नही देने कि सूरत में मेरे व मेरे परिवार के सदस्यो को खत्म करने की धमकी दी। यह दोनो कॉल आये तब बात मेरे लड़के प्रमोद ने की थी तथा कुछ देर बाद इसी नम्बर से वॉइस रिकॉर्डिग भेजी जिसके कारण मैं व मेरा परिवार काफी भयभीत हो गये। गत दिवस 04 जनवरी 2024 को वक्त 06.15 पीएम पर 08.11 पीएम पर व 08.14 पीएम पर लगातार तीन कॉल आये तीनो कॉल मेरे लड़के प्रमोद ने अटेण्ड किये थे। कॉल करने वाले ने स्वयं का नाम रोहित गौदारा बताया तथा मेरे से फिरौती की मांग की व फिरौती नही देने व शिकायत करने पर मेरे व मेरे परिवार को अंजाम भुगतने व मारने की धमकी दी है। इन तीनो कॉल के बाद एक बॉइस रिकॉर्डींग आज 08.16 पीएम पर और भेजी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!