जीनगर समाज ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रधांजलि
फलोदी. जीनगर समाज फलोदी द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती का आयोजन ई- लाइब्रेरी जीनगर समाज भवन में किया गया कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया गया और साथ ही बाबा साहेब द्वारा भारत निर्माण में उनके योगदान की व्याख्या लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा की गई । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीनगर समाज इंद्रा कॉलोनी अध्यक्ष धनराज राठोड़ ,अध्यक्षता मनसुख पंवार , विशिष्ट अतिथि कॉलेज व्याख्याता राखी राठोड़ रहे। कार्यक्रम में भंवरलाल सोलंकी , माणक चन्द जीनगर , प्रेमलता पंवार, मनोज कुमार राठोड़ , भवानी पंवार ,अनामिका, मेगा सोलंकी, देवेंद्र,आदि ने अपने विचार प्रकट किए , इस दौरान समाज सचिव वासुदेव कनोजिया , सुनील देवड़ा, अवनीश, मनोज राठौड़,कमल राठौड़, जयकिशन कनोजिया ,बबली राठौड़,गुड्डी देवड़ा, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा पंवार ने किया ।