जोधपुर : लियाकत सरसी रवाना हुए सद्भावना यात्रा पर, पूरे देश का करेंगें भ्रमण
जोधपुर। देश में फैली नफ़रत और साम्प्रदायिक से चिंतित इस शहर के एक युवक लियाकत वारसी आज सद्भावना के संदेश के साथ अपनी स्कूटी पर सम्पूर्ण देश के भ्रमण पर निकले, लियाकत वारसी ने कहा कि आज देश जो हालात हैं उसे देख कर मन विचलित हो जाता है, आज का युवा सांप्रदायिकता के जाल में इस कदर डूबा चुका है कि उसे अपने अच्छे बुरे का भी होश नहीं है साथ ही नशे की लत युवा पीढ़ी को खत्म करने पर आमादा है, इन्ही सब कुरीतियों के खिलाफ मैंने देश के युवाओं से संवाद करने का निर्णय लिया जो किसी दूसरे वाहन पर संभव नहीं था, स्कूटी पर चलने से ये लाभ है की मैं कहीं भी किसी से भी बात कर सकता हूँ । उम्मेद स्टेडियम के सामने स्थित होटल राज इन से हुए समारोह में सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने आशीर्वाद देकर मुल्क में अमन चैन की दुआएँ की, इस अवसर पर काँग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम ख़ान ने कहा कि लियाकत वारदात पूर्व में भी इस प्रकार की यात्रा कर चुके हैं और मुझे विश्वास है कि इस यात्रा में भी वे सफल रहेंगे। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि आज विश्व के जो हालात हैं उसमे विभिन्न देशों के युवा सड़को पर निकले हैं और परिवर्तन आया है, लियाकत वारसी भी अपना संदेश लेकर देश के अलग अलग भागों में जाएँगे और मुहब्बत का पैग़ाम देंगे। समारोह में महापौर कुन्ती परिहार, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, उप महापौर अ करीम जॉनी, हेमन्त शर्मा पार्षद इरफ़ान बेली, नदीम इक़बाल, जावेद मोहम्मद, इश्तियाक अली राजू, हाजी हमीम बख़्श, धनपत गुर्जर, हसन खान, एम एन राय, लियाकत उमस, रियाज मुल्लाजी, रिजवान राजा, वसीम अख़्तर, स्नेह लता गज्जा, अंजलि वैष्णव, नवाब ख़ान वसीम अफ़रीदी, शबनम अब्बासी, आदि ने शुभकामनाएँ दीं ।