Dark Mode
जोधपुर: ऋण जागरूकता शिविर एवं एकमुश्त समाधान योजना से लाभान्वित हुए आशार्थी

जोधपुर: ऋण जागरूकता शिविर एवं एकमुश्त समाधान योजना से लाभान्वित हुए आशार्थी

कम ब्याज दर पर स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन एवं प्रमाण पत्र वितरण

जोधपुर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम जोधपुर के सौजन्य से स्वरोजगार के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् जोधपुर श्री गणपतलाल सुथार की अध्यक्षता में अटल सेवा केन्द्र, जिला परिषद कार्यालय परिसर, पावटा चौराहा में आयोजित किया गया। परियोजना प्रबन्धक (संयुक्त निदेशक) अनुजा निगम, जोधपुर श्रीमती मनमीत कौर ने बताया कि शिविर में निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति, स्वच्छकार/सफाई कर्मी, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को मौके पर ही ई-मित्र के माध्यम से निःशुल्क आवेदन करवाए गए। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अन्तर्गत बकायादारों को अतिदेय व पेनल्टी ब्याज में छूट प्रदान करने हेतु प्रारम्भ की गई एकमुश्त ऋण समाधान योजना की जानकारी दी गई। अब तक योजना का लाभ प्राप्त कर चुके 32 व्यक्तियों को श्री गणपतलाल सुथार द्वारा अदेय प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही एनएसएफडीसी योजना के अंतर्गत 58 लाभार्थियों को प्रथम किश्त ऋण राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यानुसार नए ऑनलाइन आवेदन भी करवाए गए। शिविर में कुल 180 आशार्थियों का पंजीकरण हुआ तथा विभागीय योजनाओं के पेम्पलेट भी वितरित किए गए। श्रीमती मनमीत कौर ने पीएमएजेएवाई बैंकिंग योजना में मुद्रा ऋण योजना/पोप ऋण योजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 50,000 से 5,00,000 रुपये तक का ऋण बैंकिंग माध्यम से उपलब्ध होता है, जिस पर अनुजा निगम द्वारा अधिकतम 50,000 रुपये तक का अनुदान स्वीकृत किया जाता है। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनोज, श्री सतीश, श्री सुरेन्द्र पंडित, श्री विक्रम घोष, श्री कैलाश सामरिया, श्री अजय सांसी, श्री विनोद तेजी, श्री जगदीश नायक (पार्षद), श्री जानकीदास (अध्यक्ष, जीनगर समाज महासभा), श्रीमती सुधा प्रजापत सहित निगम के अधिकारी एवं स्टाफ—श्री मगराज, श्रवण लाल आचार्य, किरण कंवर, दक्ष सारण, राम भगत जांगिड, प्रकाश चन्द गुर्जर, बालकिशन आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!