जोधपुर : गुरु का आदर हमारी संस्कृति की पहचान
जोधपुर । पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन किरण बिहानी ने बताया लायंस क्लब जोधपुर आगाज ने मीरा बाग के सामने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुनियोजित भव्य और अद्वितीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि यह आयोजन केवल शिक्षकों को सम्मान देने का कार्य नहीं था बल्कि शिक्षा और संस्कारों की उस परंपरा का उत्सव था जिस पर हमारा समाज टिका हुआ है । गुरुजनों का आदर समाज का वास्तविक श्रृंगार है । शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर विशेष शिक्षक का एवं 27 शिक्षकों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया । राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य हनुमान वडल भी थे। क्लब अध्यक्ष लायन शशि त्रिवेदी ने सभी साथियों के साथ प्रांतीय प्रार्थना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । प्रधानाचार्य प्रकाश भाटी एवं कुसुम जोशी ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये।