Dark Mode
कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन आज 

कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन आज 

 

पूर्व प्रधान मेवाड़ा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजपरोहित

के नेतृत्व में टाउन हॉल में होगा सम्मेलन

सुमेरपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो आयोजन हो रहा है। इस को ध्यान में रखते हुए सुमेरपुर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओ एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज 20 अप्रैल,गुरुवार को सुबह 10 बजे टाउन हॉल में आयोजित होगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा जिला परिषद सदस्य पाली तथा जगदीश राजपुरोहित पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में होगा। सम्मेलन में राज्य सरकार की योजनाओं का प्रसार-प्रचार एवं *हाथ से हाथ जोड़ो* कार्यक्रम के साथ साथ *कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा,जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जलोद सरकार द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं,राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों गांवों के संग अभियान पर विशेष रूप से चर्चा होगी। इस सम्मेलन में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं पार्टी के हाथ मजबूत करने के साथ साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के समस्त जमीनी स्तर के नेता, पदाधिकारीगण,जनप्रतिनधि,सरपंचगण,पार्षदगण,पंचायत समिति सदस्य,युवा व बुजुर्ग कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष राज पुरोहित ने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि सभी सम्मानीय कांग्रेसजन इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित है और लम्बे समय बाद हो रहे कांग्रेस के इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें,साथ ही कार्यक्रम में भाग लेकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु चिंतन और मंथन होगा,जिसमे अपने सुझाव व मार्गदर्शन प्रदान करें और कांग्रेस द्वारा विशाल इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!