गाड़ी की गति निर्धारित सीमा तक ही रखें खासतौर से - धायल
सीकर, मुहम्मद सादिक। मोहल्ला हुसैन गंज स्थित मुस्लिम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग के तत्वावधान सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल ने कहा गाड़ी की गति निर्धारित सीमा तक ही रखें खासतौर से स्कूल, हॉस्पिटल, कॉलोनी आदि क्षेत्रों में।सभी वाहनों को दूसरे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिये।सड़कों पर चलने वाले सभी लोगों को रोड पर बने निशान और नियमों की अच्छे से जानकारी हो।यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के नियम-कानूनों को दिमाग में रखें। उन्होंने कहा हृदय घात की बिमारी के दौरान चिकित्सा सुविधा से पूर्व किये जाने वाले उपायों की विस्तार से जानकारी भी दी विशिष्ट अतिथि पत्रकार मोहम्मद रफीक चौधरी ने कहा जागरुकता के द्वारा दुर्घटनाओं से बचा सकता है यात्रा के समय छोटी सी चुक जीवन तक छिन लेती है संस्था के सलाहकार फयाज फारुकी ने कहा पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है कार्यक्रम को कलाम ए इलाही से स्कूल शुरू किया गया !कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था इंचार्ज वीणा पारीक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा बताई तथा जबकि कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोहम्मद रफीक गौड़ ने किया संस्था के निदेशक एडवोकेट अमीरुद्दीन जाटू ने आभार व्यक्त किया किया ,इस अवसर मुस्लिम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल आशा माथुर व समाज सेवी अशफाक जमींदार , मोहम्मद इस्माईल चौहान सहित छात्राएं व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा!