Dark Mode
खेजड़ी काटने का मामला, तहसीलदार ने मांगी रिर्पोट

खेजड़ी काटने का मामला, तहसीलदार ने मांगी रिर्पोट

बाप। बाप उपखंड क्षेत्र के बडीसिड्ड इलाके में बड़ी तादाद में खेजड़ी के पेड़ काटने का मामला सामने आने पर स्थानीय राजस्व विभाग भी हरकत में आ गया है। बडीसिड्ड में खेजड़ी के पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम गुरूवार को ही मौके पर पहुंच गई थी। तहसीलदार शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि पटवार मण्डल बडीसिड के हल्का पटवारी एवं

भूअ. निरीक्षक से मौका जांच कर रिपोर्ट तीन दिन में देने के निर्देश दिये है। बाप क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने के लिए राज्य पेड खेजड़ी पर आये दिन कुल्हाड़ी चल रही है। इसको लेकर वन्य जीव प्रेमियों ने आंदोलन भी किये। लेकिन कटाई पर अंकुश नहीं लग रहा है। राज्य पेड़ हाेने के बाद भी शायद सरकार द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने की वजह से इसक कटाई नही रूक रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!