Dark Mode
कोटा: राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू धरातल पर लाए जाएं

कोटा: राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू धरातल पर लाए जाएं

कोटा। जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में एमओयू मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक ली। बैठक में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के तहत कोटा जिले में हुए एमओयू की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने कोटा जिले में हुए समस्त एमओयू को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न लंबित प्रकरणों की जानकारी ली एवं संबंधित इकाईयों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र हरिमोहन शर्मा को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन मुकेश चौधरी सहित केडीए, रीको, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, माईनिंग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के तहत कोटा जिले में 6 हजार 856 करोड़ रुपये के 404 एमओयू हुए थे। इनमें से 25 एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!