Dark Mode
कृष्णा सेवा संस्थान सदस्यों ने गोयल का किया सम्मान

कृष्णा सेवा संस्थान सदस्यों ने गोयल का किया सम्मान

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा नव नियुक्त बालोतरा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक गोयल का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया! कृष्णा सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष आंनद दवे ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे,मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास के नेतृत्व में संस्थान के सरंक्षक रह चुके डॉ दीपक गोयल क़ो खंड बालोतरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया!संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि ये कृष्णा सेवा संस्थान के लिए गौरव की बात है कि संस्थान के डॉ दीपक गोयल आज खंड बालोतरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त हुए है!संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि डॉ दीपक गोयल ने हमेशा संस्थान के साथ जुड़कर जरूरत मंद लोगो की मदद की है उनका निशुल्क इलाज भी किया है,डॉ गोयल एक सेवा भावी व सरल व्यक्तित्व के धनी है आपके नेतृत्व में निश्चित रूप से बालोतरा की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा!अशोक व्यास ने बताया कि संस्थान का प्रत्येक सदस्य डॉ दीपक गोयल से प्रभावित है उनकी सेवाएं सराहनीय है!इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम दांती,उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित,विपिन दवे,दिलीप दवे,कमलेश सोनी,विमल मालवीय सहित कई सदस्य मौजूद रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!