Dark Mode
अग्निवीरवायु भर्ती के ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 4 अप्रेल तक

अग्निवीरवायु भर्ती के ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 4 अप्रेल तक

कोटा । भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती के ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 4 अप्रेल तक बढ़ा दी है।
विंग कमाण्डर अभिषेक सिंह ने बताया कि अग्निवीरवायु भर्ती में होने के लिए अविवाहित युवक एवं युवतियां जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्ंहदपचंजीअंलनण्बकंबण्पद से प्राप्त कर 4 अप्रेल तक ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं। 26 दिसम्बर 2022 से 26 जून 2006 के बीच जन्मे अविवाहित लड़के एवं लड़कियां इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मई से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इजीनियरींग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!