व्याख्याता मयंक पारीक वाइस प्रिंसिपल के पद पर हुए पदोन्नत
मारोठ :- कस्बे के निवासी व्याख्याता मयंक पारीक जो की वाइस प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत होकर मंगलवार को श्यामगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यग्रहण किया। कार्यग्रहण कार्यक्रम में प्रिंसिपल शैतान मीणा, व्याख्याता अमरचंद कुमावत, दीपिका लेखरा, वरिष्ठ अध्यापक नेमीचंद काला, शंकरलाल वर्मा, महेंद्र कुमार, कलर्क नरेंद्र शर्मा, विद्यालय सहायक दीपक कुमार, अध्यापिका सुमन चौधरी, अंजू चौधरी, अध्यापक ओमप्रकाश माली, ललित कुमार शर्मा सहित सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। पारीक की पदोन्नति पर घर पर भी खुशी का माहौल रहा परिवार सहित इस्ट मित्रो का पारीक को बधाईयां देने को दिन भर तांता लगा रहा।