Dark Mode
अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में ’’अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’’ के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा (शिक्षा) स्कीम 2026 की विस्तार से जानकारी देते हुये सशक्तिकरण और न्याय तक पहुंच के साधन के रूप में साक्षरता और शिक्षा का महत्व समझाया। शिक्षा, सामाजिक कल्याण और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े कानूनी अधिकार, व्यस्कों, महिलाओं, वंचित समूहों के बीच बुनियादी साक्षरता और कानूनी साक्षरता के महत्व को बताया गया। इस दौरान साक्षरता, शिक्षा के अधिकार और कानूनी सेवाओं से संबंधित सूचना एवं शिक्षा संचार सामग्री का प्रदर्शन एवं वितरण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नशे के दुष्प्रभाव, पालना घर, शिशु गृह, नागरिकों के मूल अधिकार एवं कानून आदि के बारे में भी बताया गया। इस दौरान चीफ एलएडीसी श्री रोहताश यादव द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए नालसा हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉलेज के उप प्राधानाचार्य रेखा सोलंकी व कॉलेज स्टॉफ तथा एलएडीसी से अधिवक्ता श्री अमनदीप चलाना उपस्थित रहे। (

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!