एलआईसी अभिकर्ता संजय पींचा सम्मानित
नागौर। भारतीय जीवन बीमा निगम, नागौर शाखा की ओर से अभिकर्ता संजय पींचा को सम्मानित किया गया। पींचा का उत्कर्ष कार्य करने पर एलआईसी के 67वें स्थापना दिवस पर शाखा ऑफिस में सम्मान हुआ। गौरतलब है कि संजय पींचा वर्ष 2000 से एलआईसी अभिकर्ता है। इस अवसर पर पींचा ने कहा कि अभिकर्ताओं को एलआईसी के सभी अधिकारी व स्टाफ का संपूर्ण सहयोग मिलता है। इसके कारण ही बीकानेर मंडल में नागौर शाखा का नाम हमेशा ऊपर रहता है। इस दौरान नागौर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक पंचारिया, प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण राजपुरोहित, विकास अधिकारी रामप्रकाश आचार्य आदि मौजूद रहे। पींचा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।