Dark Mode
नन्हे-मुन्हों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

नन्हे-मुन्हों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

 
धौलपुर। विद्या स्मार्ट स्कूल में नन्हे-मुन्हों ने बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की।
प्राचार्या हेमलता शर्मा और वंदना शर्मा ने बच्चों को इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया। कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में भी बताया गया। इसी दौरान बच्चों ने दही हांडी का भी आनन्द लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और जन्माष्टमी की झांकी भी सजायी।
स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा और सचिन शर्मा ने इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण के जीवन से हमें सदा कुछ सीखते रहना चाहिये। हमें प्रण लेना चाहिए कि बिना किसी फल की चिन्ता किए ईमानदारी के साथ अपना कार्य करना चाहिये, तभी हम जीवन में सफल रहेंगें।
छात्र-छात्रा अथर्व मुदगल, लावण्या, दर्शिका, गौरी, गुंजन,शिवी, हर्षवर्धन, माहिरा, कार्तिक, अथर्व, कनिष्क, नैना, कीर्ती, पलक, दीप्ति, तन्वी, दक्षिका,संध्या आदि बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!