Dark Mode
मदन लाल घायल बने दांता ब्लॉक के नर्सेज अध्यक्ष

मदन लाल घायल बने दांता ब्लॉक के नर्सेज अध्यक्ष

मुकेश कुमार बाकोलिया उपाध्यक्ष नियुक्त


सीकर । आज राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के तत्वाधान में दांता ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुदयाल मीना के पदोन्नत होने पर जयपुर स्थानांतरण के बाद नए ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया। उपस्थित दांता ब्लॉक के नर्सेज द्वारा सर्वसम्मति से मदन लाल धायल सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को नए ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में चुना गया तथा कार्यक्रम के दौरान ही अध्यक्ष ने मुकेश कुमार बाकोलिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन संरक्षक एवम मुख्य चुनाव अधिकारी भगवाना राम राङ ने बताया की राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के दांता ब्लॉक अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम में  लोकतान्त्रिक प्रक्रिया द्वारा निर्वाचन कर अध्यक्ष का चयन किया गया है तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी गई है । पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुदयाल की उपस्थिति में नर्सेज ने सर्वसम्मति से मदन लाल धायल को नया नर्सेज अध्यक्ष चुना है । जिला संघर्ष संयोजक ओमपाल सिंह ने बताया कि आज दांता ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया है संगठन के राज्य स्तर पर जारी आंदोलन के मध्य में ब्लॉक अध्यक्ष के स्थानांतरण होने से संगठनात्मक एवम संगठन की आंदोलनात्मक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा था । नए अध्यक्ष मदन लाल धायल संगठन के सभी कार्यक्रमों को गति प्रदान करेंगे । नए ब्लॉक अध्यक्ष ने मुकेश कुमार बाकोलिया को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है । प्रवक्ता नरेश लमोरिया ने बताया की आज के कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल धायल, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बाकोलिया, जितेंद्र कुमार शर्मा, संगठन संरक्षक भगवाना राम, जिला संघर्ष संयोजक ओमपाल सिंह, महिला मंत्री सरोज गोदारा, प्रभुदायल मीना,सूर्यप्रकाश राड, श्रवण कुमार राव, अवतार खांडेकर, सुभाष चंद शर्मा,जटाशंकर शर्मा सहित अनेक नर्सेज उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!