Dark Mode
महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी जी ने भगवान के जयकारे के साथआलोक विद्यालय का शुभारंभ किया

महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी जी ने भगवान के जयकारे के साथआलोक विद्यालय का शुभारंभ किया

शाहपुरा. भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय के नेशनल हाईवे 148 कल्याणपुरा गांव में आलोक विद्यालय के उद्घाटन समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी जी महाराज ने भगवान के गगनचुंबी जयकारे के साथ लाल फीता खोलकर आलोकविद्यालय का शुभारंभ किया जानकारी  के अनुसार वीरेंद्र  शर्मा ने बताया कि सोमवार को शुभ मुहूर्त मेंआलोक विद्यालय के नवनिर्मित विद्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में महामंडलेश्वर जगदीश पुरी जी महाराज शकरगढ़ वाले एवं हरिमोहन शर्मा पूर्व वित्त राज्य मंत्री  अध्यक्ष डॉ महावीर प्रसाद शर्मा एवं भगवत सिंह रमेश चंद्र गालरिया ब्रम्हचर्य हंस चैतन्यजीब्रह्मचर्यपरमानंद अमरचंद  न्याती आदि अतिथियों ने लाल फिता खोल कर सरस्वती माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर केसरिया साफा से सम्मानित किया अतिथियों ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को भारतीय संस्कृति एवं महापुरुषों के चरित्र का उल्लेख कर उनकी शिक्षा पर चलने की बात कही साथ ही शिक्षा धन उपार्जन का लक्ष्य बनाकर निशुल्क शिक्षा देने का आह्वान भी किया इस अवसर पर शाहपुरा के सभी पत्रकारों का सम्मान किया गया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!