समारोह पूर्वक मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
दूदू . महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले माली (सैनी) सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान दूदू के तत्वाधान में ज्योतिबा फुले जयंती माली (सैनी) समाज मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, विशिष्ट अतिथि मौजमाबाद पंस प्रधान उग्नता सुकरिया व दूदू ग्राम पंचायत उपसरपंच अमित जोशी रहें! कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण मारोठिया ने की ! विशेष आमंत्रित सदस्य भंवरलाल दहिया रहें ! संस्थान के प्रवक्ता एडवोकेट कन्हैया लाल लाल माली ने बताया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया ! इस पर हम सभी आभार प्रकट करते हैं तथा महात्मा ज्योतिबा फुले के पद चिन्हों पर चलते हुए जन-जन तक उनकी शिक्षाओं को पहुंचाने का आह्वान किया ! सभी वक्ताओं के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणा लेने की बात कही ! कार्यक्रम के दौरान संस्था महामंत्री राम किशोर माली, हनुमान दूधवाला, राकेश माली पड़ासोली,रामचंद्र सैनी लापोडिया,रमेश कुवाल साखून, रमेश चंद्र सैनी,गणेश सैनी,मुकेश माली, राजेश मारोठिया,शंकर सैनी, कैलाश सैनी, राम अवतार सैनी, रमेश सैनी, कानाराम सैनी, बजरंग सैनी, किशन सैनी, विजय सैनी, सुरेश सैनी, अरविंद सैनी, लादूराम सैनी सहित समाज के बंधु महिलाएं बालक एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे !