Dark Mode
महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी के द्वारा कन्यादान प्रोजेक्ट के तहत 40 वां कन्यादान सम्पन्न

महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी के द्वारा कन्यादान प्रोजेक्ट के तहत 40 वां कन्यादान सम्पन्न

निम्बाहेड़ा। महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी द्वारा चलाए जा रहे हैं कन्यादान पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही बालिका को वैवाहिक परिधान, श्रृंगार के सामान के साथ घर गृहस्थी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान कर उसके सुखद गृहस्थ जीवन की कामना की गई।
महावीर इंटरनेशनल की रीजनल सचिव सरोज ढेलावत ने बताया कि यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के परिवारों को संबल प्रदान करने तथा गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाली बालिका के आत्मविश्वास को प्रबल करने के लिए संस्था द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था द्वारा 40 वां कन्यादान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
पद्मिनी की सचिव प्रियंका नाहर ने बताया कि आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बार कन्यादान कृष्णगोपाल काबरा एवं सारिका काबरा के द्वारा किया गया। उपहार स्वरूप विभिन्न वस्तुएं प्रदान करने के दौरान बालिका मेघना कैथवास एवं उसके पिता अनिल एवं माता मंजू कैथवास सहित कई अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की रिजनल सचिव सरोज ढेलावत, समाजसेवी मनीष बाबेल, श्याम सोनी, वीरा केंद्र पद्मिनी की सचिव प्रियंका नाहर, अनिता सोनी, प्रमिला कोठारी, लीना कालिया, नीलम मंत्री सहित विराओं ने मौजूद रहकर बालिका के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व महामंत्री विरेश चपलोत, निवर्तमान पार्षद मयंक अग्रवाल, भजन जिज्ञासु ने कार्यक्रम की सराहना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!