Dark Mode
महावीर जयंती गाजों-बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा,ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

महावीर जयंती गाजों-बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा,ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सुमेरपुर। महावीर जयंती को लेकर मंगलवार को साण्डेराव में शांतिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट मण्डल के अध्यक्ष महेंद्र भाई केरिग के के सानिध्य में निकली। जिसमें मनमोहक झांकियां,महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश रथानीय नगर सहित प्रवासी जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के आयोजन में हिस्सा लिया। महावीर जयंती के दौरान विशाल शोभायात्रा भोमिया जी भवन से मैंन बाजार होते हुए शांतिनाथ जैन मंदिर पहुंची जहां विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन से जुड़ी हुई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।अहिंसा परमो धर्म और जीव दया जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चलने वाले जैन समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।महावीर जयंती के उपलक्ष में निकाली गई। इस शोभायात्रा का हनुमान चौंक पर मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत के सानिध्य में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।इस शोभायात्रा में बहुत ही खूबसूरत झांकियां बनाई गई थी जो रथ पर सवार थी।
*महिलाएं और बच्चे हुए शामिल:-* महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर के जीव दया और अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत का संदेश दिया गया। जैन समाज के संगठनों की ओर से नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।समाज के लोगों में शोभायात्रा के प्रति भारी उत्साह में नजर आया, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुएं।कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार
कान्ता बहन सोहनलाल कंनोज राठौड़ परिवार,श्रीमती रेखा बहन राजेश भाई पुनमिया परिवार, फैंसी बहन हस्तीमल मांडोत परिवार,हसमुख कुमार खिवराज कनोज परिवार का ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र भाई केरिग व राजुभाई पुनमिया की और से बहुमान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!