Dark Mode
 खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगिताओं से महेश नवमी महोत्सव का आगाज

 खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगिताओं से महेश नवमी महोत्सव का आगाज

कोटा। श्री माहेश्वरी समाज कोटा के तत्वाधान में 5 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का आगाज गुरूवार को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। इस अवसर 5 दिवसीस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (पश्चिमांचल) के उपसभापति राजेशकृष्ण बिरला ने किया। 25 मई से 29 मई तक पांच दिवसीय महोत्सव में खेलकूद,रक्तदान,सांस्कृतिक संध्या,एक शाम महेश के नाम,महाअभिषेक एव शोभायात्रा तथा सम्मान समारोह,पुरस्कार वितरण तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
29 मई को महेश नवमी पर मुख्य अतिथि लोक सभा अध्यक्ष ओमकृष्ण बिरला शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे एवं माहेश्वरी समाज के लोगों को सम्मान समारोह में सम्बोधित करेंगे।
पोस्टर विमोचन में समाज के सचिव मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा,पूर्वी राजस्थान के अध्यक्ष व मुख्य समन्वयक महेश चंद अजमेरा, सहमंत्री और खेल समन्वयक धनश्याम मूंदडा,उपाध्यक्ष नंद किशोर काल्या, जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र काबरा, जिला मंत्री ओम गट्ठानी एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शारदा,माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया व मंत्री रामचरण धूत एवं श्री माहेश्वरी सेवा संस्थान नया कोटा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भण्डारी व सचिव दामोदर मूंदडा,भगवान बिरला,मनीष नकलक,सिद्धेश्वर झंवर,अजय गट्टानी,चन्द्रप्रकाश मरचूनिया सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे।

उत्साह व उमंग के साथ आध्यात्म व खेल प्रस्पिद्र्धा की बहेगी बयार
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (पश्चिमांचल) के उपसभापति राजेशकृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज सदैव हर्षोउल्लास के साथ इस आयोजन को मनाता आया है। इस वर्ष भी हजारों माहेश्वरी बंधु महेश जयंति के लिए उत्साहित है। 5 दिवसीय कार्यक्रम में उत्साह से समाज आरध्यदेव भगवान शिव की पूजा अर्चन व अभिषेक व मंगलगान में जुटेगा।
पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ के माध्यम से शारारिक विकास की ओर ध्यान केन्द्र किया गया है तो एक शाम महेश में पंडित विजय शंकर मेहता आध्यमिक व्याख्यान से धर्म की ओर समाज को जोड़ने का प्रयास है। उन्होने कहा कि सांस्कृतिक संध्या,201 शिवलिंग से महाअभिषेक व भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र होगी। पांच दिवसीय महेश नवमी के सभी कार्यक्रम श्रीनाथपुरम स्थित श्री माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित किये जाएगे।
 
खेलकूद एवं प्रतिस्पद्र्वायें का आयोजन
मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा व सहमंत्री और खेल समन्वयक धनश्याम मूंदडा ने बताया कि 25 मई गुरुवार खेल कूद व विभिन्न प्रतियोगिताओ से महेश नवमी का आयोजन श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल से किया गया। उन्होेने बताया कि विभिन्न खेलो के लिए आयु वर्ग के आधार पर 7 ग्रुप बनाकर प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।  इस प्रतियोगिता में बच्चों, महिलाओं एवं पुरूष वर्गाें के लिए अगल—2 वर्ग बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।  इन्डोर —आउटडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 28 मई तक किया जायेगा।बिट्ठल दास मूंदडा, विष्णु साबू व  सीएम बिरला परिवार खेल प्रतियोगिता का मुख्य प्रायोजक रहेगा। 28 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।

उमंग व उड़ान भरी सांस्कृतिक संध्या
नंद किशोर काल्या एवं  राजेन्द्र कुमार शारदा ने बताया कि  27 मई को माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा सांस्कृतिक संन्ध्या उमंग व उड़ान भरी शाम का आयोजन सायं 7.15 बजे माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में किया जायेगा। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के प्रायोजक नारायण स्वरूप कालानी व राजाराम लड्ढा परिवार रहेंगे।

एक शाम महेश के नाम
कृष्ण गोपाल जाखेटिया व रामचरण धूत ने बताया कि 28 मई रविवार को सायं 7.15 पर एक शाम महेश मे नाम कार्यक्रम में पंडित विजय शंकर मेहता का आध्यात्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर शैक्षणिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं की प्रतिभा को मंच पर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के प्रायोजक माहेश्वरी रिर्साट ग्रुप परिवार व केरियर पॉइन्ट परिवार रहेंगें।

महाअभिषेक एवं भव्य शोभायात्रा
मुख्य समन्वयक महेश चंद अजमेरा ने बताया कि बताया कि 29 मई को समाज बंधु भगवान महेश का महाअभिषेक एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। 29 मई को प्रात: 7.15 बजे  विद्वान पण्डितो द्वारा 201 यजमान द्वारा 201 शिवलिंग बनाकर उनका विधिवत मंत्रोचारण के साथ पूजन व महाअभिषेक झालावाड़ रोड़ स्थित श्री माहेश्वरी भवन पर  किया जाएगा। महेश पूजन व अभिषेक चारभुजा मंदिर सतीचबूतरा, पाटनपोल पर सुबह 6.15 पर किया जायेगा। इस कार्यक्रम के प्रायोजक भगवान बिरला एवं अशोक कुमार लखोटिया परिवार रहेंगें। कार्यक्रम के संयोजक सिद्धेश्वर झंवर व राजेश माहेश्वरी को बनाया गया है।  

एलन समुन्नत डिस्ट्रिक्ट सेंटर जवाहर नगर
समन्वयक प्रमोद कुमार भंडारी व दामोदर मून्दड़ा ने बताया कि  शोभायात्रा का आयोजन महेश नवमी को सांय 5.15 बजे श्री माहेश्वरी समाज द्वारा एलन समुन्नत डिस्ट्रीक सेन्टर जवाहर नगर से प्रारंभ किया जायेगा। शोभायात्रा में हाथी,घुड़सवार,वाहन व पैदल समाजबंधु से माहेश्वरी पब्लिक स्कूल श्रीनाथपुरम कोटा तक आयोजित कि जाएगी। शोभायात्रा में महेश भगवान की झांकी आर्कषण का केन्द्र रहेगी।जिसके साथ अन्य भगवानो की भी झांकी साथ चलेगी। शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज के लोगो सहित अन्य समाज के लोगो द्वारा स्वागत एवं अल्पाहार व जलपान करवाया जाएगा। शोभायात्रा मार्ग में 51 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल पहुंचकर शोभायात्रा सभा का रूप लेगी जहां सम्मान समारोह व महाप्रसादी का आयोजन होगा। एलन मानधना व आनंद स्वरूप राठी परिवार कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक रहेंगें।

महाप्रसादी व सम्मान समारोह
सोमवार को रात्रि 8.15 बजे महाप्रसादी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महाप्रसादी में समाज के 5 हजार माहेश्वरी बंधु शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक राजेशकृष्ण बिरला परिवार होगा। कार्यक्रम के संयोजक हरिकृष्ण बिरला व राजेन्द्र शारदा रहेंगें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओमकृष्ण बिरला प्रतिभाओं का सम्मान करेंगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!