Dark Mode
जिले को बनाएं तंबाकू मुक्त

जिले को बनाएं तंबाकू मुक्त

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्क्त पुलिस अधीक्षक व एसीईओ ने वीडियो जारी कर दिए संदेश


सवाई माधोपुर । जिले में चल रहे टोबैको फ्री यूथ कैम्पैन के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से तंबाकू मुक्त सवाई माधोपुर बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से तंबाकू उत्पादों व नशे का सेवन न करने की अपील भी की। तम्बाकू शरीर के लिए हानिकारक है इससे केंसर सहित विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं, आपके आस पास जो भी लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं उन्हें जागरूक करें और इस नशे को छुड़वाने में मदद करें।
इसके साथ ही अतिरिक्क्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने भी वीडियो जारी कर जिले के युवाओं, किशोरों और महिला शक्ति से अपील की है कि वे तम्बाकू का उपयोग न करें, अपने आस पास के लोगों को भी उपयोग न करने के लिए प्रेरित करें। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह ने भी टबैको फ्री यूथ केम्पेन के संबंध में वीडियो जारी कर कहा कि शहरी, ग्रामीण सभी क्षेत्रों में तम्बाकू सेवन का चलन बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकना आवश्यक हैं, स्कूलों आंगनवाड़ी व ग्रामपंचायतों  को तम्बाकू मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसमें सभी जिले वासी सहयोग करें और जिले को तम्बाकू मुक्त बनाएं।
इसी के साथ कोटपा एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित स्थानों पर तंबाकू का विक्रय व सेवन पर रोक लगाने के लिए चालान कार्यवाही की जा रही है। तंबाकू उत्पादों के प्रचार प्रसार पर रोक लगाई जा रही है। जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं ऐसे में आमजन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपना योगदान दें।
पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्क्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्क्त कार्यकारी अधिकारी  का वीडियो व कैम्पैन से जुडी अन्य अपडेट्स के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर के सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पेज आईईसी सवाई माधोपुर (IEc~ SawaiMsdhopur) को फॉलो कर देख सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!