7 कन्याओं के हाथ करायें पीले ।
पदमपुर . मां चिंतपूर्णी पैदल यात्री सेवा समिति द्वारा अग्रवाल सभा में 7 कन्याओं का सामूहिक विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न करवाया गया । इस पुनीत कार्य में सामाजिक , राजनीतिक , व्यापारिक सहित हर वर्ग के व्यक्तियो ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर सकारात्मक संकल्प से कन्यादान कर साक्षी बने और कहा कि मां चिंतपूर्णी पैदल यात्री सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद कन्याओं के हाथ पीले करवा कर प्रशंसनीय कार्य किया है , निश्चय यह कार्य अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरित करने वाला है I समिति अध्यक्ष बलदेव राज आहुजा व संरक्षक चेतनदास बादलानी ने बताया कि कन्याओं का सामूहिक विवाह हिंदू रीति रिवाज है गुरुमर्यादा अनुसार कराया गया एंव दानवीरों के जनसहयोग से कन्याओं को दहेज का घरेलू सामान उपलब्ध करवाया गया । महंत लाली माई , प्रतिष्ठि व्यापारी विजय मित्तल , पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष लालचंद बादलानी , भानूशाली समाज अध्यक्ष तुलसी हजंवानी , मोहन लाल गर्ग सहित काफी संख्या में मौजूद प्रमुख व्यक्तियों ने मॉ चिंतपूर्णी पैदल यात्री सेवा समिति द्रारा मानवता हित में किये गऐ कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की वास्तव में कन्याओ का विवाह बड़े ही पुण्य का कार्य ह्रै , हर वर्ग ने आगे बढ़कर कन्यादान कर सबसे बड़ा इंसानियत धर्म निभाया है , मंहत लाली माही ने कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यो में हर जन की सहभागिता समाज के लिए प्रेरणादायक हैं I प्रसिद्ध गायक हरजीत कामरा , शिशुपाल खंडा , संदीप अग्रवाल , अनिल शर्मा , कौशल मित्तल , परमजीत सिंह , सनी दयाल , बिटटा लुगरिया , प्रदीप शर्मा , कश्मीरी खुराना , प्रकाश वर्मा , बबलू खुराना , उज्जवल जैन , काका मदान , अरुण सेतिया , सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्यों द्वारा बरातियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था में सहयोग दिया ।