Dark Mode
कस्बे में मेले से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली

कस्बे में मेले से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली

बहरोड़। कस्बे में स्थित जिलानी माता मन्दिर पर गुरूवार को मेले व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। इससे पहले बुधवार को 511 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश और पुरूषों ने हाथों में घ्वज लेकर गाजे-बाजे व मंगल गीतों के साथ नाचते हुए कलश शोभायात्रा निकाली। जिलाणी माता मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा कचहरी के सामने से पुराना बस स्टैंड़, शिक्षक कालोनी, राठौड़ चौक, पुरानी सब्जी मंडी, तसींग मोड़ होते हुए बीसीएमओ कार्यालय के सामने से वापस माता के मंदिर पहुंची। इस दौरान पुष्पवर्षा कर जगह-जगह मंगल कलश यात्रा का स्वागत किया गया। माता मंदिर पर यात्रा पहुंचने के बाद हवन-यज्ञ किया गया। बुधवार की रात को भजन गायक कलाकारों द्वारा माता का गुणगान किया जायेगा और गुरूवार को मेला व भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलश शोभायात्रा के दौरान भाजपा नेत्री डॉ. शानू राजकुमार यादव, नगर पालिका पार्षद पूनम यादव, सपना यादव, मुकेश देवी, पुष्पा देवी, कमलेश, ज्योति, बिन्दू देवी, ललीता यादव, अनिता, कविता यादव, मंजू देवी, मनोज देवी, रेखा देवी, ममता देवी, संतरा देवी, सरला देवी, धर्मेन्द्र यादव, कमांडो प्रताप यादव, विक्रम यादव, भगवान सिंह यादव, बिजेन्द्र सिंह, अतरसिंह, सुभाष यादव, अमरसिंह, प्रदीप यादव समेत जिलानी माता मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!