मांगलियावास पंचायत समिति सदस्य बने जिला संघ कोषाध्यक्ष
मांगलियावास. पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार बारेसा को अजमेर जिला पंचायत समिति सदस्य संघ का जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सुरपुरा के नेतृत्व में राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ अजमेर की जिला अध्यक्ष अरुण नाटक की अनुशंसा पर गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य मेघ सिंह रावत को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नागेलाव पंचायत समिति सदस्य कृष्णा देवी गुर्जर को जिला मंत्री, लामाना पंचायत समिति सदस्य गजेंद्र सिरोया को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर और दांतड़ा पंचायत समिति सदस्य गोविंद सिंह राठौड़ को पीसांगन ब्लॉक संघ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त कोषाध्यक्ष बारेसा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत समिति सदस्य का पद तो स्वीकृत कर दिया गया है लेकिन उनके पास किसी प्रकार का कोई ठंड नहीं होने से अपने क्षेत्र में विकास करवाने में असमर्थ रहते हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य का क्षेत्राधिकार सरपंच से भी ज्यादा होता है। कई पंचायतों में तो पंचायत समिति सदस्य की ग्राम पंचायत स्तर पर भी अनदेखी कर दी जाती है। संघ द्वारा अभियान चलाकर सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है कि पंचायत समिति सदस्य का क्षेत्राधिकार बढ़ाया जाए और उन्हें भी फंड दिया जाए जिससे वह अपने क्षेत्र में विकास करा सके। इस अभियान में प्रदेश पंचायत समिति संघ के साथ पीसांगन क्षेत्र के समस्त पंचायत समिति सदस्य हमेशा तैयार हैं।