Dark Mode
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी पति जेल भेजा

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी पति जेल भेजा

जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, अन्य आरोपियों का नही लगा सुराग

 
नदबई ।  क्षेत्र के गांव न्योंठा में दहेज के लिए विवाहित महिला की हत्या करने के मामलें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस सीओ नीतिराज सिंह ने मामलें की जांच पडताल की। बाद में पुलिस ने मृतक महिला के पति हरिओम गुर्जर को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि 28 जून को  गांव न्योंठा में विवाहिता मुकेश गुर्जर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बाद में मृतक महिला के चाचा व नदबई क्षेत्र के गांव करीली निवासी लखन गुर्जर ने दहेज में पांच लाख की नगदी सहित बाइक मांगने व दहेज नही देने पर जहर देकर विवाहित महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही मृतक महिला के पति पति हरिओम गुर्जर सहित ससुर रामजीत गुर्जर, जेठ प्रकाश गुर्जर, सास द्रोपा देवी व जिठानी दीपा गुर्जर के खिलाफ मामला पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस सीओ नीतिराज सिंह ने मामलें में जांच पडताल करते हुए मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी पति को जेल भेज दिया। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!