भाजपा की गांव चले अभियान को लेकर बैठक आयोजित
गंगापुर भीलवाडा. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा "गांव चले अभियान" की गंगापुर नगर मंडल एवं गंगापुर ग्रामीण मंडल की बैठक बालाजी का बावड़ी, सहाडा चौराहा, गंगापुर पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधानसभा संयोजक नाथूलाल शर्मा मुख्य वक्ता रहे जिन्होंने गांव चले अभियान के विषय में कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखें। बैठक में दोनों मंडल में इस अभियान में कार्य करने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची सदन के समक्ष रखी गई। इस दौरान नगर गंगापुर मंडल अध्यक्ष संजय रुइया, गंगापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह चुंडावत, विधानसभा विस्तारक कुशाल सिंह चौहान, सहाड़ा प्रधान मांगी कुमारी भील, गांव चले अभियान गंगापुर नगर मंडल संयोजक अरविंद चौधरी, गंगापुर ग्रामीण मंडल संयोजक बलवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह राणावत, प्रकाश चंद्र जाट, शिवलाल जीनगर, सुरेश तिवारी, रामेश्वर लाल जाट, नारायण लाल जाट, दया सैनी, पवन टेलर एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।