Dark Mode
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

  • 28 अप्रैल को होगी जयपुर में महारैली

टोंक। जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी सभागार में शनिवार को जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि बैठक में आगामी 28 अप्रैल को जयपुर में होने वाली ’ संविधान बचाओ, महारैली की तैयारी के संदर्भ में चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक ओम प्रकाश हुडला ने कहा कि भाजपा सरकार जन-विरोधी सरकार है । सरकार देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मजदूरों की समस्याओं पर बात करना नहीं चाहती, यह सिर्फ भाई को भाई से लडऩा जानती है । उन्होंने आगामी संविधान बचाओ महारैली में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को आव्हान किया। जिला प्रभारी कांग्रेस संगठन प्रशांत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार देश से संविधान के मूल रूप से छेड़छाड़ करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। यह जनहित के कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखाते तथा झूठे वादों एवं जनता को गुमराह करने में विश्वास रखते हैं । पिछले 10 सालों में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष में बैठे लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा कर बदनाम करने की साजिश कर रही हे। जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा की टोंक जिले को जयपुर महारैली में भाग लेने के लिए चार हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है । टोंक से चार हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जयपुर पहुंचेंगे । इस मौके पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, सलीमुद्दीन खान, महावीर तोगड़ा, धर्मेंद्र सालोदिया, निवाई ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, राजेश चौधरी, सैयद महमूद शाह, सीपी श्रीवास्तव, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, कमलेश चावला, सलीम नकवी, मनिंदर बैरवा, बजरंग लाल वर्मा, शिवजी राम मीणा आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। जर्रार खान ने बताया कि बैठक में टोंक शहर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, फौजु राम मीणा, राहुल सैनी, विजय बहादुर सिंह, आमिर फारूक, वासिद नूर, अरशद चिश्ती, जावेद चिश्ती, आबिद मेवाती, विवेक शर्मा, शबाना बी, अजीज कुरशी, रतन लाल, करीम सरपंच, तुलसीराम गुर्जर, रामलाल संडीला, ओसाफ खान, रामस्वरूप मीणा, प्रकाश चंद धाकड़, रमेश गुर्जर, बद्रीनारायण चौधरी, चांद खां मंसूरी, नवीन कुमार बैरवा, शहादत नकवी, विक्रम सिंह, मूलचंद बैरवा, शौकत हुसैन, मोती, इरशाद खान, धनराज सिंह गोहरपुरा, अजमल देवपुरा, अनवर आदिल एवं सुरेंद्र रेगर आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!