Dark Mode
प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के साथ बैठक आयोजित

प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के साथ बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत उपखंड अधिकारी बीनू देवल की अध्यक्षता में प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के साथ बैठक का आयोजन रविवार को जिला परिषद् सभागार में किया गया। बैठक में जिले के प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को धारा 127 (क) आरपी एक्ट 1951 के प्रावधानों (पम्पलेट, पोस्टर आदि के मुद्रण पर प्रतिबंध) की विधिवत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों को निर्वाचन में मुद्रण संबंधित सभी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकाशक की पहचान के बिना किसी प्रकार का मुद्रण ना करें एवं परिशिष्ठ क और ख भरवाना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रजनीश शर्मा, एसआई रतनलाल शर्मा सहित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस के मालिक, प्रतिनिधी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!