Dark Mode
मेगा प्रोजेक्ट अभ्यास एक सीख संपन्न 

मेगा प्रोजेक्ट अभ्यास एक सीख संपन्न 

बूंदी। जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा पूरे वर्ष पर्यंत चलने वाले मेघा प्रोजेक्ट अभ्यास एक सीख ठिकरदा गांव में किया जा रहा है जहां पर जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा निरक्षर महिलाओं को साक्षरता की ओर बढ़ाने के लिए शुरु किए गए मेघा प्रोजेक्ट अभ्यास एक सीख के अंतर्गत महिलाओं को पढ़ाया जा रहा है । अध्यक्ष श्वेता भंडारी द्वारा निरक्षर महिलाओं को पढ़ाया गया । इस प्रोजेक्ट के शुरुआत में गांव की 15 महिलाएं थी तथा अन्य महिलाएं भी जुड़ती जा रही है ।गांव की एक महिला इस कार्य के लिए नियुक्त की गई है जो उन्हें  15 दिन में एक बार पढ़ाई कराएगी। बूंदी उर्जा के सदस्य भी पूरे वर्ष पर्यंत हर 15 दिन में गांव में जाकर महिलाओं को पढ़ाएगी।इस अवसर पर अध्यक्ष श्वेता भंडारी, सचिव मेघा नुवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदिनी विजयएवं सदस्य मंजू युगल एवम सलोनी जैन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!