Dark Mode
विधालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

विधालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

 

विजेता बालिकाओं को भामाशाह की ओर से किया पुरस्कृत 

सोजत। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जोजावर में शनिवारीय नो बेग डे गतिविधि के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय मैं  मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता हेतु स्वैल हिना मेहंदी के उद्योगपति लक्ष्मण राम दवे महेंद्र पवार कन्हैयालाल पवार निवासी सोजत सिटी द्वारा स्थानीय विद्यालय के समस्त बालक एवं बालिकाओं को मेहंदी कौन वितरित किए गए एवं भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के अंत में उच्च माध्यमिक वर्ग, उच्च प्राथमिक वर्ग एवं प्राथमिक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली बालिकाओं को  पुरस्कृत किया गया माध्यमिक वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा मनीषा  उच्च प्राथमिक वर्ग में कक्षा 7 की मधु तथा प्राथमिक वर्ग में कक्षा 5 की बालिका  मधु  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता के लिए विजय आदर्श शिक्षण संस्थान सोजत सिटी के संस्थापक दिनेश सोलंकी, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक  सत्तू सिंह भाटी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार  अब्दुल समद राही  तथा स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक  तुलसाराम, प्रेम राज एवं कंप्यूटर ऑपरेटर  दुष्यंत आर्य ने भामाशाह को प्रतियोगिता मेहंदी कोन के लिए प्रेरित कर प्रेरणा की भूमिका निभाई अंत में विद्यालय के संस्था प्रधान  महेंद्र चौधरी ने समस्त विजेता बालिकाओं को भामाशाह की ओर से पुरस्कार दीया एवं भामाशाह एवं प्रेरकों का आभार व्यक्त किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!