ग्रामीण ओलंपिक में भ्रष्टाचार को लेकर सौंपा ज्ञापन
डीडवाना. राजस्थान सरकार के द्वारा ग्रामीण प्रवेश की छात्र छात्रोंओ की छुपी प्रतिभा को बाहर लाने को लेकर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को लेकर आयोजन में मनमानी का आरोप लगाते हुए खिलाड़ियों के द्वारा एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा गया है और उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की गई है दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि डीडवाना कुचामन जिले में चल रहे राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलो के आयोजन में कबड्डी का फाइनल मैच शेरानी आबाद और पीड़वा के बीच खेला जा रहा था जिसमें मैच रेफरी खुद पीड़वा टीम को गाइड कर रहे थे और जो दिये गये समय से भी ऊपर बीत जाने के बाद भी पीड़वा टीम के खिलाड़ियों को आउट करार नही दिया गया तथा निश्चित समय से पहले ही मैच समाप्त करके पीड़वा की टीम को जीत दे दी गई जिसमे पूरा निर्णायक मंडल भेदभाव कर रहा है खिलाड़ियों के साथ में कुछ रेफरी गाली गलौज भी कर रहे है खिलाड़ियों के साथ में जिसको लेकर एक शेरानी आबाद टीम के खिलाडियो के द्वारा एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा और कहा गया है की कबड्डी का फाइनल मैच प्रशासन की निगरानी में दोबारा करवाया जाए और इस मैच के दोषी रेफरी को पाबंद करके भविष्य में दोबारा ऐसा ना करें इसको लेकर दंडित किया जाये ।