स्कूल बच्चों द्वारा जल संरक्षण का दिया संदेश
मसुदा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोयणा में विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अजमेर एवं ग्रामोदय सामाजिक संस्थान चाकसू जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जल जीवन मिशन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान आईएस को -आडिनेटर राजेंद्र सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश दिया साथ ही जल जीवन मिशन योजनानातर्गत ब्लॉक मसूदा में संचालित कार्यों के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। रैली में प्रधानाध्यापक श्री मदन लाल पंचोली, शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार, पंचायत सहायक हनुमान सिंह,मदन सिंह चौहान ,शिक्षक सुरेश जी, संदीप जी ,बदरूदीन जी आदि मौजूद रहे ।